Friday , 9 October 2026
Breaking News

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने “फ्रेंडशिप क्लब” (Friendship Club) के नाम पर लोगों को अपना शि*कार बनाया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

 

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

 

पुलिस (Noida Police) के अनुसार, गैंग में शामिल युवतियां सोशल मीडिया (Social Media) और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Online Plateform) के जरिए लोगों से संपर्क करती थीं। पहले दोस्ती (Friendship), फिर मुलाकात का भरोसा… और जैसे ही पीड़ित मिलने पहुंचता, उसे किसी सुनसान स्थान पर ले जाया जाता।

वहीं पहले से मौजूद गैंग के अन्य सदस्य अचानक पहुंचते, मा*रपीट करते, नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लू*ट लेते। कई मामलों में पीड़ितों से UPI के जरिए भी पैसे ट्रांसफर (Money Transfer) करवाए गए। पुलिस (Police) का दावा है कि एक मामले में पीड़ित की फॉर्च्यूनर SUV तक लूट ली गई थी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह गैंग लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। लेकिन बदनामी और शर्मिंदगी के डर से अधिकांश पीड़ित पुलिस तक पहुंचे ही नहीं। यही वजह रही कि गिरोह लगातार सक्रिय रहा।

पुलिस जांच में सामने आया कि अपराध से कमाए गए पैसों से आरोपियों ने लग्जरी कारें (Luxury Cars) खरीदीं और आलीशान जीवन जीना शुरू कर दिया था।

बड़ा सवाल:

क्या ऑनलाइन दोस्ती अब अपराधियों का नया ह*थियार बनती जा रही है?

विशेषज्ञों की सलाह है कि किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन दोस्ती (Online Friendship) करने के बाद कभी भी सुनसान जगह पर मिलने न जाएं। पहली मुलाकात हमेशा सार्वजनिक स्थान पर करें, अपने किसी परिचित को लोकेशन जरूर बताएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Petrol and diesel prices hiked in Jaipur Petrol up by 5 and diesel by 3 in nayara petrol pump Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: आज से पेट्रोल 5 रुपए तो डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर (Jaipur) में …

14 IPS officers transferred in Rajasthan ahead of the Code of Conduct, SPs of 4 districts replaced Vikalp Times

आचार संहिता से पहले राजस्थान में 14 IPS के तबादले, 4 जिलों के SP बदले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !