सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की (Sawai Madhopur) वजीरपुर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने घर में घुसकर मा_रपीट, लू_टपाट का प्रयास और जान_लेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Gangapur City) राकेश राजौरा और वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी गिर्राज मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस (Police) के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को बनवीरसिंह पुत्र देवफूल मीणा निवासी मेंडी, थाना वजीरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने आरोप लगाया कि शाम करीब 5 बजे रामनिवास पुत्र किशन मीणा, विश्वास पुत्र श्रीकिशन, रामनिवास पुत्र किशन, धीरसिंह पुत्र विश्वास, धीरज पुत्र रामनिवास, गौरी पत्नी विश्वास, बाबू पत्नी रामनिवास, लाखन पुत्र लोहराम मीणा, मनोज पुत्र शांतिलाल मीणा, एकप्रकाश पुत्र शांतिलाल मीणा, सूरत पत्नी लाखन, संतरा पत्नी राजेश, धर्मी पत्नी धीरसिंह, रिंकू पुत्र शांतिलाल मीणा, गीता पत्नी नोपा, राधेश्याम पुत्र किशन, जीतू पुत्र राधेश्याम, धर्मी पुत्र राधेश्याम, निप्पता पुत्र राधेश्याम, कला पत्नी राधेश्याम, जलीन पत्नी लड्डा मीणा, आकाश पुत्र राधेश्याम, भगौती पत्नी रंगलाल सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर ला_ठी, डं_डों, धा_रदार ह_थियारों, चा_कू, पे_ट्रोल से बने ह_थियार और कथित पि_स्टल के साथ हमला किया तथा लू_टपाट और आगजनी का प्रयास किया।
मामले में वजीरपुर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने रामनिवास (52) पुत्र किशन मीणा, लाखन (50) पुत्र लोहडेराम मीणा, मनीष (26) पुत्र लाखन मीणा, धीर सिंह (31) पुत्र विशवित मीणा, संतोष (36) पुत्र शांतिलाल मीणा निवासी मेंडी, वजीरपुर तथा अजीत कुमार (25) पुत्र धनीराम जाटव निवासी नथुआ का पुरा, कटकड़, हिंडौन सिटी (Hindaun City), जिला करौली (karauli) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले इसी मामले में राधेश्याम मीणा (30), आकाश मीणा (27) और एकप्रकाश मीणा (35) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया