कोटा: कोटा-नागदा रेलखंड (Kota-Nagda railway) स्थित शामगढ़ जीआरपी (Shyamgarh GRP) थाना प्रभारी कन्हैयालाल भाटी को अ*फीम त*स्करी के आरोप में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) जिले की जीरण थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस (Police) के अनुसार, 7 जुलाई को करीब 4.5 किलो अ*फीम के साथ पकड़े गए त*स्कर मंगल सिंह ने पूछताछ में दावा किया कि उसने करीब डेढ़ किलो अफी*म कन्हैयालाल भाटी से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि संभावित त*स्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
वहीं, कोर्ट में पेशी के दौरान कन्हैयालाल भाटी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्री ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया है।
इस गिरफ्तारी के बाद शामगढ़ जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और त*स्करी से जुड़े अन्य संभावित लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया