
पुलिस (Rajasthan Police) के अनुसार, अवधपुरी निवासी रिटायर्ड तहसीलदार मेवाराम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी बहू गायत्री देवी शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे बच्चों को स्कूल (School) से लेने जा रही थीं। इसी दौरान दो युवक उनसे रास्ता पूछने के बहाने बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने भगवान की कृपा होने की बात कहकर महिला को अपने प्रभाव में ले लिया।
बदमाशों के कहने पर महिला ने हाथ की सोने की अंगूठी (Gold Ring) और नाक का सोने का कांटा उतारकर उन्हें दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला से बिना पीछे देखे कुछ कदम आगे चलने को कहा और मौके से फरार हो गए।
कुछ देर बाद महिला को अपने साथ हुई ठ*गी का एहसास हुआ। सूचना मिलने पर महेश नगर थाना पुलिस (Jaipur Police) मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज (CCTV Footage) खंगाली। फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया