Sunday , 12 July 2026
Breaking News

एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी का बड़ा एक्शन, 13 CI और 13 SI के तबादले

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में शनिवार देर रात पुलिस (Sawai Madhopur Police) महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) द्वारा जारी आदेश के तहत 13 सीआई और 13 एसआई के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitreyi takes major action 13 CIs and 13 SI transferred Vikalp Times

 

13 सीआई को नई जिम्मेदारी:

आदेश के अनुसार मांगेलाल को अन्य जिले से स्थानांतरण के बाद मलारना डूंगर (Malarna Dungar) थानाधिकारी बनाया गया है। सुशीला मीणा को मित्रपुरा (Mitrapura) से सदर गंगापुर सिटी (Gangapur City) थानाधिकारी लगाया गया है। रुक्मणी गुर्जर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट से महिला थाना सवाई माधोपुर (Mahila Police Thana Sawai Madhopur) की जिम्मेदारी दी गई है।

भोजाराम जाट को महिला थाना से बाटोदा थानाधिकारी, जगदीश चंद्र को बाटोदा से साइबर थाना, अजीत कुमार को अन्य जिले से स्थानांतरण के बाद चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) थानाधिकारी तथा दिलीप वर्मा को रवांजना डूंगर (Rawanjana Dungar) से कुंडेरा (Kundera) थानाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा हरिमन मीणा को बामनवास (Bamanwas) थानाधिकारी, मदरूप राम को बी कलां से उदेई मोड़ थानाधिकारी, कैलाश चंद शर्मा को बामनवास से मित्रपुरा थानाधिकारी, बनी सिंह को सूरवाल से बी कलां थानाधिकारी लगाया गया है। वहीं कुसुमलता मीणा को अन्य जिले से स्थानांतरण के बाद अपराध सहायक तथा राजवीर मीणा को वजीरपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

13 एसआई भी बदले गए:

एसआई स्तर पर श्याम सुंदर को रवांजना डूंगर थानाधिकारी के साथ डीएसटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुंशीलाल मीणा को पुलिस लाइन से सूरवाल थानाधिकारी, राजवीर सिंह को वजीरपुर थानाधिकारी और सीताराम मीणा को पीलोदा थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा भागवत सिंह को शिवाड़ चौकी प्रभारी, भीम सिंह को गणेशधाम चौकी प्रभारी, ओमप्रकाश और रणधीर सिंह को खिरनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र गिरी को पुलिस लाइन में आरआई (संचित निरीक्षक), ओमप्रकाश गंगासहाय को भाड़ौती चौकी प्रभारी, सुमेर सिंह को यातायात शाखा प्रभारी सवाई माधोपुर, मानसिंह को यातायात शाखा प्रभारी गंगापुर सिटी, टीनू सोगरवाल को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट एवं कंट्रोल रूम प्रभारी तथा रमेश चंद को एसपी कार्यालय में डीएसबी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Is this the drinking water arrangement Not a single drop of water for four months Sawai Madhopur Vikalp Times

क्या यही है पेयजल व्यवस्था? 4 महीने से एक बूंद पानी नहीं! अब कलेक्टर से लगाई गुहार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में पिछले कई …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

सिर्फ 12 दिन में सीखा ऐसा हुनर, अब घर बैठे होगी कमाई!

सवाई माधोपुर: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Rural Development, Government of India) एवं …

School neighbors road parking bhagwatgarh Sawai Madhopur 08 July 26 Vikalp Times

रास्ते और पार्किंग को लेकर स्कूल व पड़ोसियों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के भगवतगढ़ स्थित मां भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !