सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पीड़िता को सकुशल दस्तयाब कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी 22 वर्षीय अमन करण पुत्र गोवर्धन जाटी कंजर निवासी 231-बी, श्रीनाथपुरम, आवासीय नाला के पास, आरकेपुरम, कोटा (Kota) को गिरफ्तार किया है।

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshta Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईसीएडब्ल्यु जिला
सवाई माधोपुर सतीश वर्मा आरपीएस के सुपरविजन महिला थानाधिकारी रुकमणी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार महिला थाना सवाई माधोपुर में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
क्या है मामला?
महिला थाना (Mahila Thana) में पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई 2026 को उसकी बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए विशेष टीम का गठन किया।
टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस ने अमन करण पुत्र गोवर्धन जाटी कंजर (22 वर्ष) निवासी 231-बी, श्रीनाथपुरम, आवासीय नाला के पास, थाना आरकेपुरम, कोटा को गिरफ्तार किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया