सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शेयर मार्केट (Stock Market) में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठ_गी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठ_गी की छह शिकायतें दर्ज हैं।

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह एवं वृत्ताधिकारी (वृत ग्रामीण) रामधन चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी श्यामसुंदर चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों से एवं डिजिटल लेन-देन की जांच में करोड़ों रुपयों के वित्तीय लेन-देन के सबूत मिले है।
ऐसे देते थे ठ_गी को अंजाम:
पुलिस (Sawai Madhopur) जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर नेटवर्क के जरिए टेलीग्राम (Telegram) चैनल संचालित कर लोगों को शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक मुनाफे का लालच देते थे। इसके लिए वे निवेशकों को विशेष मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर उनसे जोड़ते थे। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों (Bank Account) में निवेश के नाम पर रुपये जमा करवाकर करोड़ों रुपये की ठ_गी को अंजाम देते थे।
आरोपी फ_र्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड (Sim Card) और बैंक खाते खुलवाकर उनका उपयोग साइबर धो_खाधड़ी में करते थे। ठ_गी की रकम विभिन्न बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर की जाती थी, जिससे धन के स्रोत को छिपाया जा सके।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला:
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रवांजना डूंगर में प्रकरण दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आईटी एक्ट तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट, मोबाइल उपकरणों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। साथ ही उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।
इन साइबर ठ_गों को किया गिरफ्तार:
पुलिस ने साइबर ठ_गी के आरोपी आरोपी 18 वर्षीय विकास पुत्र पप्पूलाल, 20 वर्षीय कम्प्यूटर उर्फ कम्पोटर पुत्र हंसराज, 19 वर्षीय रामचीज पुत्र रामप्रसाद और 18 वर्षीय दिलीप पुत्र रमेशचंद समस्त निवासियान खेड़ला, खंडार (Khandar), जिला सवाई माधोपुर।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्यामसुंदर चौधरी, साइबर सेल प्रभारी महेन्द्र कुमार, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल बसराम, हैड कांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल शीशराम और सत्येन्द्र शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साइबर ठ_गी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया