सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai Madhopur) तिराहे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा (Road Accident) होते-होते टल गया। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक कार (Car) अचानक जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिराहे के तीखे मोड़ पर लंबे समय से यह गहरा गड्ढा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस गड्ढे को लेकर प्रशासन को अवगत कराया गया और दुर्घटना की आशंका भी जताई गई, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि इस गड्ढे में कोई दोपहिया वाहन, स्कूल बस (School Bus) या तेज रफ्तार वाहन फंसता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड तिराहे के इस खतरनाक गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए और शहर (Sawai Madhopur City) की जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन यह हादसा शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही की ओर गंभीर संकेत माना जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया