Saturday , 18 July 2026
Breaking News

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया (Social Media) और फ_र्जी बैंक खातों (Bank Account) के माध्यम से करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठ_गी करने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने 17 जुलाई को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय महेंद्र कुमार मीना पुत्र स्व. रामहेत निवासी दुब्बी , सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर तथा 22 वर्षीय चौथमल मीना पुत्र प्रकाश निवासी हिंगोनी, कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों को बजरिया क्षेत्र से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम:

पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी 2025 को तत्कालीन थानाधिकारी अवतार सिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन (Government Senior Secondary School, Mantown, Sawai Madhopur) के सामने स्थित मैदान से चेतनराज मीना और जितेश कुमार मीणा को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह फ_र्जी सिम कार्ड, टेलीग्राम (Telegram) चैनल Virat Match Prediction और Jack Sparrow सहित इंस्टाग्राम (Instagram) व फेसबुक (Facebook) आईडी के जरिए लोगों को पैसा चार गुना करने का लालच देता था।

आरोपी लोगों से संपर्क कर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा करवाते थे। जांच में उनके मोबाइल और बैंक खातों की हिस्ट्री खंगालने पर laser247-club वेबसाइट से जुड़े लेन-देन और ठ_गी की रकम के ट्रांजेक्शन सामने आए। अनुसंधान के दौरान आरोप महेंद्र कुमार और चौथमल के बैंक खातों का इस्तेमाल भी साइबर ठ_गी की राशि के लेन-देन में होना पाया गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल हरीसिंह शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

Major government decision Tax hiked on diesel and ATF will it impact the common man Vikalp Times

सरकार का बड़ा फैसला: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, आम लोगों पर पड़ेगा असर या नहीं?

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने देश में ईंधन (Fuel) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित …

Over 1 lakh people benefited across 226 camps Gramin seva shivir sawai madhopur vikalp times

सरकारी दफ्तर नहीं, गांव में ही मिला समाधान…226 शिविरों में 1 लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित

सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की मंशा के अनुरूप जिले में 12 …

Bajri Mining Piloda Police Sawai Madhopur News 16 July 26 Vikalp Times

पुलिस पर ह_मला कर छुड़ा ले गए थे ट्रैक्टर, 8 साल बाद 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के पीलौदा थाना पुलिस (Sawai Madhopur) ने वर्ष 2018 के …

Demand for strict action against school teacher cloth female students bamanwas sawai madhopur vikalp times

छात्राओं को नि_र्वस्त्र कर तलाशी मामला, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के गंगापुर सिटी (Gangapur City) क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !