सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन निवेश ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख रुपये की साइबर ठ_गी के मामले में एक साल से अधिक समय से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में रहकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से साइबर ठ_गी की राशि 1 लाख रुपए बरामद किए हैं।

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह, वृत्ताधिकारी (शहर) (CO Sawai Madhopur) राजेन्द्र मीणा के निकट सुपेरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना कोतवाली के थानाधिकारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी 43 वर्षीय कमलेश जाट पुत्र बनवारी लाल जाट निवासी ढाणी जोड़ा वाली, थोई, जिला सीकर (Sikar) को गिरफ्तार किया। आरोपी से मामले में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
ऐसे हुई थी 50 लाख रुपये की साइबर ठ_गी:
पुलिस (Sawai Madhopur) के अनुसार, 4 जून 2025 को पीड़ित ने कोतवाली थाने (Kotwali Police Sawai Madhopur) में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि अनन्या अग्रवाल नाम की एक महिला ने व्हाट्सएप (Whatsapp) पर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट (Investment) ट्रेडिंग का लिंक भेजकर संपर्क किया। इसके बाद उसने और उसके अन्य साथियों ने एक गैंग बनाकर अधिक मुनाफे का लालच दिया और अलग-अलग तरीकों से यूपीआई तथा आरटीजीएस के माध्यम से करीब 50 लाख रुपये की साइबर ठ_गी कर ली।
जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार के बैंक खाते (Bank Account) में साइबर ठ_गी की 1 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। वारदात के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और आंध्र प्रदेश में छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने उसे तलाश कर सीकर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में इससे पहले भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया