सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) को मात्र चार दिन में बरामद करते हुए उसे खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजयसिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर) (CO City Sawai Madhopur) राजेन्द्र कुमार के सुपरविजन में मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने की।

पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार, मानटाउन थाने पर बीएनएस के तहत डंपर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए हेड कांस्टेबल दीपेन्द्र और बदराम सहित विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 17 जुलाई 2026 को घटना दर्ज होने से पहले ही डंपर की तलाश शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage), मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करीब 1,200 किलोमीटर तक पीछा किया। टीम राजस्थान (Rajasthan) और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विभिन्न जिलों में पहुंची तथा कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
आखिरकार 20 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश के धार (Dhar) जिले के अमझेरा गांव स्थित जैन मंदिर (Jain Temple) के पास खेत से चोरी गया डंपर बरामद कर लिया गया। मौके से डंपर खरीदने के आरोपी 47 वर्षीय फिरोज खान निवासी अमझेरा, जिला धार, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने करीब 55 लाख रुपये कीमत के डंपर को 27 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 10.50 लाख रुपये एक खाते में जमा कराए थे, जिसे फ्रीज कर दिया गया है। खाते में उपलब्ध 6.43 लाख रुपये की राशि भी होल्ड करा दी गई है।
पुलिस अब डंपर चोरी करने वाले मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया