सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (Maternal and Child Health) को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए सुरक्षित संस्थागत प्रसव और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं (Medical Facilities) की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की है।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में अस्पताल की ओपीडी (OPD) में 1,680 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 103 मरीजों को आईपीडी सेवाएं प्रदान की गईं। इसी अवधि में 13 संस्थागत प्रसव कराए गए, जिनमें 12 सामान्य प्रसव शामिल रहे। वहीं, 2 नवजात शिशुओं को विशेष उपचार के लिए एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit) में भर्ती किया गया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल के ब्लड बैंक (Blood Bank) में आपातकालीन जरूरतों के लिए 59 यूनिट रक्त उपलब्ध रहा। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समन्वित प्रयासों से सभी प्रसूताओं को बेहतर उपचार मिला और उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की विशेष निगरानी, नियमित एएनसी जांच, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, पर्याप्त रक्त उपलब्धता और प्रभावी रेफरल व्यवस्था के माध्यम से मातृ एवं शिशु मृ_त्यु दर में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की बीपी (BP), ब्लड शुगर (Blood Sugar), यूरिन (Urine), एचआईवी (HIV), थायराइड (Thyroid) सहित सभी आवश्यक जांचें निशुल्क की जाती हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जाता है। अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन ने सभी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से समय पर गर्भावस्था का पंजीकरण कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा सुरक्षित प्रसव के लिए केवल सरकारी या अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करने की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया