Monday , 3 August 2026
Breaking News

IPS कांबले शरण गोपीनाथ का बड़ा एक्शन, अ_वैध खनन मामले में रातों-रात 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

डीग: Deeg जिले में अ_वैध खनन (Mining) के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग (Rajasthan Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कामा थाने में तैनात एक एएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चारों पर बजरी माफिया (Bajri Mafia) से कथित मिलीभगत कर अ_वैध खनन गतिविधियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप हैं।

 

Major action by IPS officer Sharan Gopinath Kamble 4 police personnel suspended in mining case Vikalp Times

 

डीग जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ (Deeg SP IPS Sharan Gopinath K) के आदेश पर एएसआई पूरन सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर, विक्रम सिंह और प्रशांत को रविवार (2 अगस्त) देर रात निलंबित कर दिया गया।

एसपी (IPS Sharan Gopinath K) ने बताया कि प्रारंभिक शिकायतों और सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी सहित नियमानुसार कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अ_वैध खनन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, संरक्षण या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रहा है और अ_वैध गतिविधियों में शामिल किसी भी कर्मचारी को नहीं बख्शा जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है। ऐसे में पूरे मामले पर विभाग की पैनी नजर बनी हुई है। इस कार्रवाई को जिले में अ_वैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Women Pension scheme AI Police Jodhpur News 30 july 26 Vikalp Times

AI फोटो बनाकर महिला से 5.75 लाख की ठ_गी, दूसरी ओर पेंशन स्कीम के नाम पर 15 लाख की ठ_गी

जोधपुर: Jodhpur शहर में साइबर ठ_गी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले …

Jeweller Mantown Police Sawai Madhopur Jaipur 30 July 26 Vikalp Times

कर्ज से परेशान युवक बना ज्वेलर लू_ट का मास्टरमाइंड, जयपुर से गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Thana Police Sawai Madhopur) ने …

bed being swapped for VIP visit patient new medical college hospital kota Vikalp Times

VIP विजिट के लिए बेड बदलने का आरोप, मरीज की मौ_त के बाद कोटा अस्पताल में मचा बवाल

कोटा: न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (New Medical College Hospital, Kota) के मेडिकल आईसीयू (ICU) में …

Hariyalo Rajasthan Campaign Saplings distributed to students at Sherpur School Sawai Madhopur Vikalp Times

हरियालो राजस्थान अभियान: शेरपुर विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के “हरियालो राजस्थान” (Hariyalo Rajasthan) अभियान के तहत …

Now, get your LPG cylinder delivered in just 4 hours instead of 4-5 days Vikalp Times

अब 4-5 दिन नहीं, सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, ऐसे करें एक्सप्रेस बुकिंग

नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल होता है, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !