Saturday , 19 September 2026
Breaking News

अब 4-5 दिन नहीं, सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, ऐसे करें एक्सप्रेस बुकिंग

नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल होता है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। अब सिलेंडर की डिलीवरी के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने Indane XTRALITE NOW नाम से नई एक्सप्रेस डिलीवरी (LPG Cylinder Express Delivery) सेवा शुरू की है। इस सुविधा के तहत सिलेंडर बुक (LPG Gas Cylinder Book) करने के करीब 4 घंटे के भीतर गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) आपके घर तक पहुंचाया जाएगा।

 

Now, get your LPG cylinder delivered in just 4 hours instead of 4-5 days Vikalp Times

 

किन सिलेंडरों पर मिलेगी एक्सप्रेस डिलीवरी?

फिलहाल यह सुविधा 5 किलोग्राम के छोटू LPG सिलेंडर और 10 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर (Composite Cylinder) के लिए शुरू की गई है। कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराना है।

 

ऐसे करें एक्सप्रेस डिलीवरी के लिए सिलेंडर बुक:

एक्सप्रेस डिलीवरी (Express Delivery) का लाभ लेने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले IndianOil ONE App डाउनलोड करें।
  • अपने मोबाइल नंबर से Sign Up करें।
  • पहली बार इस्तेमाल करने पर अपनी LPG ID लिंक करें।
  • इसके बाद Book Cylinder विकल्प चुनें।
  • यदि आपके शहर में यह सुविधा उपलब्ध है तो Express Delivery (4 Hour) का विकल्प दिखाई देगा, उसे चुनें।
  • अब Book Now पर क्लिक करें।
  • अपनी पसंद के अनुसार पेमेंट का तरीका चुनें।
  • बुकिंग पूरी होने के बाद आपको Booking Reference Number और SMS प्राप्त होगा।

 

फिलहाल इन शहरों में शुरू हुई सेवा

अभी यह एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा चुनिंदा शहरों में शुरू की गई है। इनमें शामिल हैं:

  • इंदौर
  • गुरुग्राम
  • कोयंबटूर
  • पुणे

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इस सुविधा का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जाएगा।

नया LPG कनेक्शन लेने की प्रक्रिया:

अगर आप नया इंडेन गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए भी IndianOil ONE App का उपयोग कर सकते हैं।

  • ऐप में लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
  • Menu में जाकर LPG सेक्शन खोलें।
  • Apply for New Connection पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • अपनी आवश्यकता के अनुसार 5 किलो छोटू सिलेंडर या 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर का चयन करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद Application Reference Number सुरक्षित रखें।
  • दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद SMS के जरिए सूचना भेजी जाएगी।
  • अंत में भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के बाद नया गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।

 

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की यह नई पहल उन उपभोक्ताओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जिन्हें कम समय में गैस सिलेंडर की आवश्यकता होती है। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा केवल सीमित शहरों में उपलब्ध है और चरणबद्ध तरीके से अन्य शहरों में भी शुरू की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Built a robot at 12, an AI company at 16! Pays his father a salary of 2 lakh Raul John Aju Kerala Vikalp Times

12 साल में बनाया रोबोट, 16 में AI कंपनी! पिता को देता है 2 लाख रुपए सैलरी

केरल: महज 16 साल की उम्र में AI कंपनी शुरू करने वाले राउल जॉन अजू …

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !