Saturday , 19 September 2026
Breaking News

बारिश के बाद रणथंभौर से सड़क पर निकले मगरमच्छ, थम गई वाहनों की रफ्तार

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश (Heavy Rain) के बाद जंगल (Forest) से निकलकर मगरमच्छ (Crocodile) सड़क पर पहुंच गए। शेरपुर झरेटी के पास सड़क पर घूमते मगरमच्छों को देखकर वाहन चालकों ने एहतियात के तौर पर अपने वाहन रोक दिए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, मगरमच्छों ने किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बाद वापस पानी की ओर लौट गए।

 

crocodiles come onto the road after the rain in ranthambore Sawai Madhopur Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुई भारी बारिश से रणथंभौर (Ranthambore National Park) के जंगलों में स्थित नदी-नालों और अन्य जलस्रोतों में पानी की अच्छी आवक हुई। मिश्रदर्रा गेट, अमरेश्वर और शेरपुर झरेटी क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया। शेरपुर झरेटी पर पानी ओवरफ्लो होने के कारण कुछ समय तक आवागमन भी बाधित रहा। देर रात पानी का बहाव कम होने के बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू की गई।

इसी दौरान सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)-कुंडेरा मार्ग पर शेरपुर झरेटी के पास राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क पर मगरमच्छ घूमते दिखाई दिए। जंगल से निकलकर आए मगरमच्छों को देखकर लोगों ने अपने वाहन रोक लिए और सुरक्षित दूरी बनाए रखी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मगरमच्छ काफी देर तक झरेटी क्षेत्र के आसपास सड़क पर घूमता रहा।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण जंगल के जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए थे। कुछ समय बाद सभी मगरमच्छ वापस जलस्रोतों की ओर लौट गए।

बारिश के मौसम में रणथंभौर के जंगलों में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने और वन्यजीव दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting on September 21, results to be declared immediately Sawai Madhopur Vikalp Times

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? 21 सितंबर को मतदान, तुरंत आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन …

Religions differ, humanity is one Symposium emphasizes peace Jammat e islami hind sawai madhopur Vikalp times

धर्म अलग, मानवता एक! सिम्पोजियम में शांति, न्याय और सद्भाव पर जोर

सवाई माधोपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ओर से एक निजी होटल मे …

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !