Saturday , 19 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में भारी बारिश का अलर्ट, नदियों-नालों से दूर रहने की अपील

सवाई माधोपुर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) द्वारा आगामी दिनों में जिले सहित पूर्वी राजस्थान (Rajasthan) में तेज से अति भारी वर्षा (Heavy Rain) की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित अतिवृष्टि (Heavy Rainfall) और जलभराव (Water Logging) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)ने आमजन के लिए सड़क सुरक्षा (Road Safety) एवं आपदा प्रबंधन संबंधी एडवाइजरी (Advisory regarding disaster management) जारी की है।

 

Heavy rain alert for Sawai Madhopur appeal to stay away from rivers and drains Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला कलक्टर काना राम (Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram) ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदियों, नालों, रपटों, जलमग्न सड़कों और तेज बहाव वाली पुलियाओं को पार करने का प्रयास न करें। जलभराव वाले स्थानों पर फोटो या वीडियो बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें और बच्चों को ऐसे क्षेत्रों से दूर रखें। साथ ही बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और खुले विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि लगातार बारिश (Barish) के दौरान सड़कें फिसलनभरी हो जाती हैं और दृश्यता भी कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। वाहन चलाने से पहले हेडलाइट, ब्रेक, इंडिकेटर और वाइपर की जांच अवश्य करें तथा जलभराव वाले अंडरपास और मार्गों से गुजरने से बचें। प्रशासन द्वारा लगाए गए चेतावनी संकेतों का पालन करना भी जरूरी है।

जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में सिविल डिफेंस की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर तैनात हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 9530314000, 07462-220602, 07462-220201 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी लोग संयम और सतर्कता बरतते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting on September 21, results to be declared immediately Sawai Madhopur Vikalp Times

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? 21 सितंबर को मतदान, तुरंत आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन …

Religions differ, humanity is one Symposium emphasizes peace Jammat e islami hind sawai madhopur Vikalp times

धर्म अलग, मानवता एक! सिम्पोजियम में शांति, न्याय और सद्भाव पर जोर

सवाई माधोपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ओर से एक निजी होटल मे …

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !