Saturday , 19 September 2026
Breaking News

कर्ज से परेशान युवक बना ज्वेलर लू_ट का मास्टरमाइंड, जयपुर से गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Thana Police Sawai Madhopur) ने ज्वेलर लू_टकांड के फरार मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी 28 वर्षीय लोकेश कुमार मीना पुत्र रामेश्वर मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी जोड़ली, सपोटरा, जिला करौली (Karauli) को जयपुर (Jaipur) के जगतपुरा से गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

 

Jeweller Mantown Police Sawai Madhopur Jaipur 30 July 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर) (CO City Sawai Madhopur) राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

कर्ज में डूबा था मास्टरमाइंड, आसान पैसे के लिए बनाई लू_ट की योजना:

पुलिस (Police) जांच में सामने आया कि आरोपी लोकेश कुमार मीणा भारी आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने आसान तरीके से बड़ी रकम हासिल करने की योजना बनाई और इसी उद्देश्य से ज्वेलरी व्यवसायियों की रेकी शुरू कर दी।

आरोपी ने कई दिनों तक एक ज्वेलर की गतिविधियों पर नजर रखी। उसने यह पता लगाया कि ज्वेलर (Jeweller) कब दुकान बंद करता है, किस रास्ते से घर जाता है, उसके पास कितना माल और नकदी रहती है तथा वारदात के लिए कौन-सा स्थान सबसे उपयुक्त रहेगा। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ बैठक कर पूरी योजना बनाई और प्रत्येक आरोपी की भूमिका पहले से तय कर दी। वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन की भी पहले से व्यवस्था कर ली गई थी ताकि घटना के बाद सभी आरोपी आसानी से फरार हो सकें।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं पांच आरोपी:

  1. आशीष सेन (21) पुत्र महावीर, निवासी अरनिया, गंगापुर सदर ( Gangapur City), जिला सवाई माधोपुर।
  2. रवि पुत्र हेमराज मीना (20), निवासी पट्टी कलाँ, बामनवास (Bamanwas), जिला सवाई माधोपुर।
  3.  दिलखुश मीना (23) पुत्र चेतराम, निवासी गढ़खेड़ा, जिला करौली।
  4. अशोक कुमार मीना (23) पुत्र रामेश्वर मीणा, निवासी जोड़ली, सपोटरा, जिला करौली।
  5. प्रशांत कांवटिया (22) पुत्र मुकेश कुमार, निवासी बजरंग कॉलोनी, जगतपुरा, जयपुर (स्कॉर्पियो वाहन मालिक)।

पुलिस वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी पहले ही बरामद कर चुकी है।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को ज्वेलर दिनेश गोयल इन्द्रा कॉलोनी स्थित अपनी दुकान बंद कर रात करीब 7:45 बजे मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान मानटाउन स्थित बालिका विद्यालय के पास चार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें करीब 26 ग्राम सोने (Gold) के आभूषण और 1.30 लाख नकद थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी, जिसमें अब मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के साथ बड़ी सफलता मिली है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !