Sunday , 2 August 2026
Breaking News

‘चायवालाज’ के संस्थापक रोहित शर्मा का घर में मिला श_व, 17 साल की उम्र में शुरू किया था स्टार्टअप

दौसा: ‘चायवालाज’ स्टार्टअप (Chaiwalas) के संस्थापक 30 वर्षीय रोहित शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। पुलिस (Dausa Police) के अनुसार, उनका श_व उनके घर पर मिला। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृ_त घोषित कर दिया।

Rohit Sharma founder of Chaiwalas passes away Dausa News 02 Aug 26 Vikalp Times

कोतवाली थाना पुलिस (Kotwali Thana Police Dausa) ने बताया कि साकेत कॉलोनी निवासी रोहित शर्मा (Chaiwalas Founder Rohit Sharma) के निधन के मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती स्तर पर घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद श_व परिजनों को सौंप दिया गया।

रोहित (Rohit Sharma) के पिता हितेंद्र मोहन शर्मा मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, और करीब सात वर्षीय बेटा है।

17 साल की उम्र में शुरू किया था स्टार्टअप:

रोहित शर्मा ने 17 वर्ष की उम्र में नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान ‘चायवालाज’ (Chaiwalas) नाम से अपना स्टार्टअप (Startup) शुरू किया था। जयपुर (Jaipur) के मानसरोवर स्थित शिप्रा पथ पर पहला चाय कैफे (Tea Cafe) खोलने के बाद उन्होंने जयपुर सहित अन्य शहरों में कुल सात आउटलेट स्थापित किए। इसके साथ ही वे दौसा (Dausa) में ‘मिशन हेल्पलाइन’ (Mission Helpline) के माध्यम से सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे।

राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान:

रोहित को ‘चायवालाज’ स्टार्टअप के लिए वर्ष 2022 में ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (Global India Business Forum) की ओर से नेशनल MSME अवॉर्ड फॉर बिजनेस एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया था। सफल उद्यमी के रूप में उन्हें विभिन्न संस्थाओं ने भी सम्मानित किया।

करीब छह महीने पहले उन्होंने अपने सभी आउटलेट बंद कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाई और कई पुस्तकें भी लिखीं। उनकी पुस्तक ‘तत्सुखे सुखित्वं’ को पाठकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम ‘रोहित शिवोहम’ कर लिया था।

राजनीति में भी रखा कदम:

वर्ष 2024 के दौसा विधानसभा उपचुनाव में रोहित शर्मा ने नामांकन दाखिल किया था। बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अब तक घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Hariyalo Rajasthan Campaign Saplings distributed to students at Sherpur School Sawai Madhopur Vikalp Times

हरियालो राजस्थान अभियान: शेरपुर विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के “हरियालो राजस्थान” (Hariyalo Rajasthan) अभियान के तहत …

Now, get your LPG cylinder delivered in just 4 hours instead of 4-5 days Vikalp Times

अब 4-5 दिन नहीं, सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, ऐसे करें एक्सप्रेस बुकिंग

नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल होता है, …

Dausa Railway Station Woman falls train rpf rescue 28 July 26 Vikalp Times

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने मौ_त के मुंह से निकाला

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरेली-न्यू …

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

Education of 430 female students at risk PWD declares 14 out of 17 classrooms unsafe in Government Girls' Higher Secondary School Soorwal Sawai Madhopur Vikalp Times

430 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट! PWD ने 17 में से 14 कक्ष बताए असुरक्षित

सवाई माधोपुर: सूरवाल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School, Soorwal, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !