सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 54 वर्षीय महिला के खाते से साइबर ठ_गी के जरिए निकाले गए 7 हजार 100 रुपये सफलतापूर्वक वापस दिलाए हैं। यह कार्रवाई सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह (Additional Sp Sawai Madhopur) तथा वृत्ताधिकारी (साइबर) जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में साइबर थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में ठ_गी गई राशि रिफंड करवाई।

मोबाइल है_क कर निकाले गए थे रुपये:
पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने बताया कि 29 मई 2026 को छोटी देवी, निवासी सीमेंट फैक्ट्री, जिला सवाई माधोपुर, ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मोबाइल (Mobile) है_क होने के बाद उनके बैंक खाते (Bank Account) से 7 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन ठ_गी कर ली गई।
शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खाते में ट्रांजेक्शन को होल्ड कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए पीड़िता के खाते में पूरी राशि वापस रिफंड करवा दी।
कार्रवाई करने वाली टीम:
इस कार्रवाई में जयप्रकाश अटल (आरपीएस), वृत्ताधिकारी साइबर, हेड कांस्टेबल संतोष तथा कांस्टेबल महेश की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि व्हाट्सएप (Whatsapp), सोशल मीडिया (Social Media) या अन्य माध्यमों पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक अथवा फ_र्जी ऑफर पर भरोसा न करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया