उत्तर प्रदेश: पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के सबसे छोटे बेटे 21 वर्षीय अबान अहमद (Aban Ahmed) की गुरुवार को झांसी-कानपुर हाईवे (Jhansi Kanpur Highway) पर हुए सड़क हादसे में मौ_त हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।

पुलिस (UP Police) के अनुसार, अबान अपने बड़े भाई अली अहमद, जो झांसी (Jhansi) जेल में बंद है, से मिलने प्रयागराज (Prayagraj) से झांसी जा रहा था। उनकी क्रेटा कार (Creta Car) में कुल पांच लोग सवार थे। सुबह करीब 10:30 बजे पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर अचानक एक जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अबान अहमद और सोनू को मृ_त घोषित कर दिया। हादसे में उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
अतीक परिवार के कई सदस्य पहले से कानूनी मामलों में:
अबान, अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था। उमेश पाल ह_त्याकांड के बाद उसका भाई असद अहमद वर्ष 2023 में झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मा_रा गया था। बड़ा भाई उमर अहमद लखनऊ (Lucknow) जेल में बंद है, जबकि अली अहमद झांसी जेल में निरुद्ध है। परिवार का चौथा बेटा अहजम है।
गौरतलब है कि 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गो_ली मा_रकर ह_त्या कर दी गई थी। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया