Thursday , 6 August 2026
Breaking News

कृषि की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को सरकार देगी 40 हजार रुपये तक की सहायता

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने कृषि शिक्षा (Agricultural Education) को बढ़ावा देने और छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रोत्साहन राशि के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कृषि आयुक्तालय, जयपुर (Directorate of Agriculture Jaipur) द्वारा संचालित इस योजना के तहत कृषि (Agriculture) विषय में अध्ययनरत छात्राओं को उनकी शिक्षा (Education) के स्तर के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Government of Rajasthan will provide financial assistance of up to 40,000 rupess to female students pursuing agricultural studies vikalp times

 

 

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लखपत लाल मीना ने बताया कि योजना के तहत कक्षा 11वीं एवं 12वीं में कृषि विषय की छात्राओं को 15 हजार रुपये, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर कृषि की पढ़ाई कर रही छात्राओं को 25 हजार रुपये, जबकि कृषि विषय में पीएचडी (PhD) कर रही छात्राओं को 40 हजार रुपये प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल राजस्थान (Rajasthan) की मूल निवासी छात्राओं को मिलेगा, जो राजकीय अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कृषि विषय का अध्ययन कर रही हों। जो छात्राएं पिछले वर्ष अनुत्तीर्ण होकर उसी कक्षा में दोबारा प्रवेश लेंगी, सत्र के बीच पढ़ाई छोड़ देंगी या केवल श्रेणी सुधार के लिए अध्ययन करेंगी, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना प्रभारी एवं सहायक कृषि अधिकारी रामकेश मीना ने बताया कि छात्राएं 1 जुलाई 2026 से 31 जनवरी 2027 तक ई-मित्र या अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल (Kisan Sathi Portal) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन कृषि विभाग (Agriculture Department) एवं संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा किए जाने के बाद पात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। जिन विद्यालयों को हाल ही में कृषि विषय की मान्यता मिली है, वे भी राज किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

योजना से संबंधित किसी भी जानकारी या आवेदन में तकनीकी समस्या होने पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) कार्यालय में योजना प्रभारी रामकेश मीना तथा कृषि पर्यवेक्षक दिव्या मीना से संपर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur IFWJ President Rajesh Sharma felicitated Vikalp Times 2

आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा का अभिनंदन, नवगठित जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समय की जरूरत : एसपी ज्येष्ठा मैत्रीय निष्पक्षता और जनहित को …

Instagram Clothes Shopping money police sawai madhopur 3 aug 26 vikalp times

इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झां_सा देकर युवती से ठ_गी, पुलिस ने 9 हजार 149 रुपए कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले …

Arundhati Chaudhary won gold at the Commonwealth Games, and became Rajasthan's first boxing champion Kota Vikalp Times

102 डिग्री बुखार में लड़ीं अरुंधति चौधरी, कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड, राजस्थान की पहली बॉक्सिंग चैंपियन बनीं

कोटा: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) की बेटी …

Rohit Sharma founder of Chaiwalas passes away Dausa News 02 Aug 26 Vikalp Times

‘चायवालाज’ के संस्थापक रोहित शर्मा का घर में मिला श_व, 17 साल की उम्र में शुरू किया था स्टार्टअप

दौसा: ‘चायवालाज’ स्टार्टअप (Chaiwalas) के संस्थापक 30 वर्षीय रोहित शर्मा का शनिवार को निधन हो …

Blood shortage in Kotas government blood bank appeal to people to come forward and donate blood Vikalp Times

कोटा के सरकारी ब्लड बैंकों में रक्त संकट, लोगों से आगे आकर रक्तदान की अपील

कोटा: कोटा मेडिकल कॉलेज (Medical College Kota) से संबद्ध तीनों ब्लड बैंकों (Blood Bank) में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !