Friday , 7 August 2026
Breaking News

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला चुनाव 9 अगस्त को, तैयारियां पूरी

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers’ Association) की जिला शाखा सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के चुनाव (Election) 9 अगस्त को चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) स्थित धाकड़ धर्मशाला में आयोजित होंगे। चुनाव को सफल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए ब्लॉक सवाई माधोपुर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

 

Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers' Association district elections on August 9, preparations complete Sawai madhopur Vikalp Times

 

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र फागना ने की। बैठक में चुनाव की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के वितरण और संगठन के पदाधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि जिला शाखा का निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी गिर्राज वर्मा एवं पर्यवेक्षक कन्हैयालाल सैनी की देखरेख में लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न होगा। चुनाव कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीना, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरीलाल प्रजापत, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना, प्रदेश सलाहकार रामकिशोर शर्मा सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में शिक्षक सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। चुनाव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक शिक्षक साथियों से चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि 9 अगस्त का जिला निर्वाचन संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा और एकजुटता का सशक्त उदाहरण बनेगा।

इस दौरान प्रदीप भारद्वाज, हरिशंकर गुर्जर, विनोद जैन, पप्पूलाल मीना, राजेंद्र वर्मा, मोजीराम मीना, चंद्रप्रकाश वर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, यादवेंद्र गौतम, जसराज सिंह चौहान, नसीर मोहम्मद सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Account active online money cyber police sawai madhopur 5 aug 26 Vikalp Times

Account Active कराने के नाम पर ठ_गे 1.60 लाख, साइबर पुलिस ने वापस दिलाई पूरी रकम

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले में त्वरित …

Sawai Madhopur District branch elections of the Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers' Association on August 9 Vikalp Times

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला शाखा चुनाव 9 अगस्त को

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज (Rajasthan Panchayati Raj) एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (Secondary Teachers’ Association) …

Jaipur discom takes major action against electricity in Sawai Madhopur VCRs worth 31.48 lakh rupees issued Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बिजली चोरी पर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन, 31.48 लाख रुपये की वीसीआर भरी

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने सवाई माधोपुर …

Sawai Madhopur IFWJ President Rajesh Sharma felicitated Vikalp Times 2

आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा का अभिनंदन, नवगठित जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समय की जरूरत : एसपी ज्येष्ठा मैत्रीय निष्पक्षता और जनहित को …

Instagram Clothes Shopping money police sawai madhopur 3 aug 26 vikalp times

इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झां_सा देकर युवती से ठ_गी, पुलिस ने 9 हजार 149 रुपए कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !