Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मोबाईल वेन के माध्यम से मिलेगी विधिक सेवाओं की जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देश अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन बाल विवाह रोकथाम सचल लोक अदालत के आयोजन एवं विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल वैन तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास भिजवाई गई।

Information legal services available mobile van
पीठासीन अधिकारी मनमोहन चंदेल के द्वारा उक्त मोबाइल वेन को आज हरी झंडी दिखाकर पिपलाई रवाना किया गया। वाहन रवाना करते समय उपस्थित अधिवक्ता एवं आमजन को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण होने वाले प्रकरणों के कानूनी फायदों की जानकारी भी प्रदान की गई। मोबाइल बैंक के मार्फत सचल लोक अदालत आयोजन हेतु सीमित प्रकरणों में मोबाइल बैन के जरिए कार्यवाही की जावे। चंदेल के द्वारा बताया गया कि मोबाइल वैन तालुका बामनवास के पिपलाई मुख्य बाजार खेडली मार्ग बिछोछ अटल सेवा केंद्र बंजारी एवं मांडल गांव सार्वजनिक स्थान चांदोली सीतोड भट्टा एवं कोयला अटल सेवा केंद्र आदि गांव में जाकर लोगों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जावेगी। इस अवसर पर सहायक अभियोजन अधिकारी महेश चंद अभिभाषक संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, बनवारी लाल बंजारा, योगेश शर्मा, विनोद कुमार जोशी, लक्ष्मीकांत शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !