Sunday , 9 August 2026
Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान : महिलाओं ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

सवाई माधोपुर: ‘हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान-2026′ के तहत शनिवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर (Malarna Dungar) की विभिन्न ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में तिरंगा प्रभात फेरियों और जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में राजीविका स्वयं सहायता समूहों (Rajeevika Self-Help Groups) की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

 

Har Ghar Tiranga Campaign Women Kindle the Spirit of Patriotism in Malarna Dungar Sawai Madhopur Vikalp Times

 

महिलाओं ने हाथों में तिरंगा (Tiranga) लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालयों, गांवों, ढाणियों, कॉलोनियों और राजकीय कार्यालयों तक प्रभात फेरियां निकालीं। इस दौरान ग्रामीणों से 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) में भाग लेने तथा अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने का आह्वान किया गया।

प्रभात फेरियों के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान (National Anthem) से गांवों का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। महिलाओं ने ग्रामीणों को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

ब्लॉक परियोजना प्रबंधक कमल कुमार ने बताया कि राजीविका समूहों की महिलाएं गांव-गांव जाकर जनसंपर्क, जागरूकता रैलियों और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम पंचायत कार्मिकों और ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers' Association district elections on August 9, preparations complete Sawai madhopur Vikalp Times

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला चुनाव 9 अगस्त को, तैयारियां पूरी

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers’ …

Plastic Waste-Free Campaign Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania Receives State-Level Honor Vikalp Times

प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान : सीईओ गौरव बुडानिया को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

सवाई माधोपुर: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (Swachh Bharat Mission-Grameen) के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला …

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …

Government of Rajasthan will provide financial assistance of up to 40,000 rupess to female students pursuing agricultural studies vikalp times

कृषि की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को सरकार देगी 40 हजार रुपये तक की सहायता

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने कृषि शिक्षा (Agricultural Education) को बढ़ावा देने …

Sand Mining Gangapur city police sawai madhopur 6 aug 26 vikalp times

अ_वैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-4 ट्रॉलियां जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की सदर गंगापुर सिटी (Gangapur City) थाना पुलिस ने अ_वैध …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !