Saturday , 26 September 2026
Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस : पर्यावरण और शिक्षा का संदेश

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के अवसर पर सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सवाई माधोपुर के ग्राम रावल में भूप्रेमी परिवार (Bhupremi Parivar) की ओर से पौधारोपण (Plantation) अभियान चलाया गया, वहीं गंगापुर सिटी (Gangapur City) के ईदगाह मोड़ स्थित सर्वश्रेष्ठ फाउंडेशन में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा (Bhagwan Birsa Munda) के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज (Adivasi Samaj) के योगदान पर विचार व्यक्त किए।

 

World Tribal Day 2026 A Message of Environment and Education Sawai Madhopur Gangapur City Vikalp Times

 

भूप्रेमी परिवार का पौधारोपण अभियान, पौधों के संरक्षण का संकल्प : 

ग्राम रावल में माताजी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक संगठन भूप्रेमी परिवार की 21 सदस्यीय ग्राम स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के संस्थापक सदस्य एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी ने सदस्यों को निस्वार्थ सेवा, मानवता, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।

इसके बाद ‘हरियालो राजस्थान’ (Hariyalo Rajasthan) और ‘एक पेड़, एक जिंदगी” (One Tree One Life) अभियान के तहत ग्रामीण गौरव पथ, गैर-मुमकिन तालाब, नवीन सड़क, माताजी मंदिर एवं देवस्थान सहित विभिन्न स्थानों पर बरगद, पीपल, नीम, अशोक, गुलमोहर और बादाम के पौधे लगाए गए। पौधों पर ट्री गार्ड लगाकर सदस्यों ने उन्हें गोद लिया और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।

मुकेश भूप्रेमी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा कर सुरक्षित रखना है। पूर्व सरपंच रामसिंह मीणा ने सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों को जरूरी बताया। वरिष्ठ सदस्य अबसार अहमद ने कहा कि सेवा और पर्यावरण संरक्षण किसी जाति या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है।

हेमराज भूप्रेमी ने बताया कि रावल में पिछले तीन-चार वर्षों में ग्रामीणों के सहयोग से सैकड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं। इस वर्ष 51 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामसिंह मीणा, हेमराज भूप्रेमी, बृजेश मीणा, ओमप्रकाश मीणा, बत्ती लाल मीणा, ऋषिकेश मीणा, मानसिंह मीणा, भेरूलाल मीणा, रामकेश मीणा, कमलेश सैनी, श्रीदास, प्रकाश, रामविलास, रामनिवास, घनश्याम, सुरजन, मनोज सैनी, भैरूलाल, संजय मीणा, मदन मोहन, वार्ड पंच मियाराम, सीनियर टीचर टीकाराम, सोनू शर्मा, सूरजमल एवं अबसार अहमद सहित संगठन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गंगापुर सिटी में विद्यार्थियों ने याद किया भगवान बिरसा मुंडा:

वहीं गंगापुर सिटी के ईदगाह मोड़ स्थित सर्वश्रेष्ठ फाउंडेशन में विश्व आदिवासी दिवस (Vishva Adivasi Diwas) पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी के छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के योगदान पर अपने विचार रखे।

इस दौरान पूर्व विद्यार्थी परशुराम जस्टाना, जो रेलवे में लोको पायलट हैं, की ओर से विद्यार्थियों को लड्डू वितरित किए गए। फाउंडेशन अध्यक्ष पी.एल. मीना मरमट ने आदिवासी समाज की संस्कृति (Adivasi Samaj Culture), शिक्षा (Education) और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बसन्त, सुरेश, तनु, लाला, विजय, आस्था, नरेशी, वर्षा, रविन्द्र सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Congress's Krishna Kumar Goyal becomes Chairperson in gangapur city nagar parishad

गंगापुर सिटी में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल बने सभापति

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: नगर परिषद गंगापुर सिटी (Nagar Parishad Gangapur City) के सभापति पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !