Saturday , 26 September 2026
Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा हाईकोर्ट में भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

दौसा: विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के अवसर पर नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट (Meena HighCourt) परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Dr. Kirodi Lal Meena) के जीवन और संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। आयोजन में राजस्थान (Rajasthan) सहित अन्य राज्यों से आदिवासी समाज (Adivasi Samaj) के लोग पहुंचे हैं।

 

Grand event held at Meena High Court on World Tribal Day Vikalp Times

 

कार्यक्रम के दौरान महवा विधायक राजेंद्र मीणा की पोती स्नेहल ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आगमन पर ‘फूल बिछाओ स्वागत में’ गीत पर डांस कर उनका स्वागत किया। इससे पहले हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Pawar) ने भी प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में उनका यह पहला शो है और हरियाणवी गाने (Hariyanvi Song) राजस्थान में खूब सुने जाते हैं।

जगमोहन मीणा ने सुनाया मीणा हाईकोर्ट का इतिहास:

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा (Jagmohan Meena) ने कहा कि मीणा हाईकोर्ट किसी एक जाति या समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए है। उन्होंने इसके इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि यहां पंच-पटेलों ने ह_त्या के आरोपियों को सजा सुनाई थी। बाद में पुलिस पंच-पटेलों को गिरफ्तार कर ले गई। इसके बाद किरोड़ी लाल मीणा समर्थकों के साथ जयपुर (Jaipur) कूच के लिए निकले और पुलिस (Rajasthan Police) को पंच-पटेलों को छोड़ना पड़ा। इसके बाद इसका नाम ‘मीणा हाईकोर्ट’ पड़ा।

जगमोहन मीणा ने कहा कि अब परिसर छोटा पड़ने लगा है और इसका विस्तार करने की जरूरत है। यहां से ऐसे बच्चे तैयार किए जाएंगे, जो समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। उन्होंने युवाओं से न_शे से दूर रहने और संस्कारों के साथ देश व समाज को आगे बढ़ाने की अपील की।

70 बीघा में आयोजन, एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था:

आयोजकों के अनुसार करीब 70 बीघा क्षेत्र में फैले परिसर में दो बड़े डोम बनाए गए हैं, जिनमें करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बाहर से आने वाले लोगों के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने युवाओं से रील बनाने के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग रील (REEL) बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, लेकिन युवाओं को शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

100 हलवाई तैयार कर रहे प्रसादी

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। आयोजकों के मुताबिक करीब 100 हलवाई पिछले तीन दिनों से भोजन तैयार करने में जुटे हैं। प्रसादी में दाल, पूरी और सब्जी परोसी जाएगी। इसके लिए करीब 800 किलो चीनी, 1,500 किलो आटा, 200 पीपे तेल, 80 पीपे घी और 800 किलो बेसन की व्यवस्था की गई है। भोजन तैयार करने और परोसने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवकों ने संभाली है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Trading loan Family Ajmer Police Rajasthan News

एक फोन कॉल… “अलविदा, अब बात नहीं होगी”, फिर परिवार के 3 लोगों की मौ_त

अजमेर: Ajmer के गढ़ी मालियान इलाके में शनिवार देर रात एक फर्नीचर व्यवसायी (Furniture businessperson) …

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Even leaders who lost the election can become Mayors or Chairpersons Why did Sachin Pilot oppose this Rajasthan Vikalp Times

चुनाव हारे नेता भी बन सकते हैं मेयर-सभापति! सचिन पायलट ने क्यों किया था विरोध?

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनावों (Nagar Nikay Chunav) में इस बार कुछ ऐसे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !