Thursday , 13 August 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर के कलाकार हुए एकजुट, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों (Artists) की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को गलता जी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जिले के अलग-अलग गांवों से पहुंचे कलाकारों ने भाग लिया और कला जगत (The World of Art) से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कलाकारों ने आपसी एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

 

Artists from Sawai Madhopur unite pledge to strengthen the organization Vikalp Times

 

समिति अध्यक्ष विष्णु जी राव, चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी कलाकारों को एक मंच पर लाकर मजबूत संगठन तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगामी बैठकों में अधिक से अधिक कलाकारों से शामिल होने की अपील की, ताकि संगठन को और व्यापक एवं प्रभावी बनाया जा सके।

कलाकारों को वितरित किए आईडी कार्ड:

बैठक के दौरान समिति से जुड़े कलाकारों को आईडी कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान कलाकारों के हितों से जुड़े मुद्दों, संगठन की आगामी गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष विष्णु जी राव का जन्मदिन भी कलाकारों ने उत्साहपूर्वक मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक में समिति उपाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी (गोविंदम साड़ी), गोलू मीणा (मुई), राजू मस्ताना, सियाराम, विजय (छाण), जगमोहन भारती (खंडार), किशन, कमलेश, आशाराम, नरेंद्र जड़ावता, पुरुषोत्तम, ओम भारती सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Navi UPI Customer car money Cyber police sawai madhopur 10 Aug 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी: Navi UPI के नाम पर 39 हजार उड़ाए, 10 हजार रिफंड

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले में …

Spirit of patriotism on display in Sherpur, students took out a grand Tricolour rally in Sawai Madhopur Har Ghar Tiranga Vikalp Times

शेरपुर में दिखा देशभक्ति का जुनून, छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत …

Whatsapp Telegram Social Media investment soorwal police sawai madhopur 10 aug 26 vikalp times

5 गुना पैसा करने का झां_सा, 35,500 की साइबर ठ_गी, पुलिस ने 5,850 रुपए करवाए रिफंड

सवाई माधोपुर: साइबर ठ_गी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …

phalodi torda khanda sawai madhopur cash jewellery bike police 10 aug 26 Vikalp Times

एक रात, कई वारदातें! फलौदी टोडरा में 6 मकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) क्षेत्र के फलौदी टोडरा गांव में अज्ञात …

Har Ghar Tiranga Campaign Women Kindle the Spirit of Patriotism in Malarna Dungar Sawai Madhopur Vikalp Times

हर घर तिरंगा अभियान : महिलाओं ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

सवाई माधोपुर: ‘हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान-2026′ के तहत शनिवार को पंचायत समिति …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !