Thursday , 1 October 2026
Breaking News

20 लाख कमाने का दावा! साइबर ठ_गी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठ_गी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय रोहित मीना पुत्र रणजीत निवासी मथुरापुरा, जिला सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के रूप में हुई है।

 

Mantown Police Sawai Madhopur 12 Aug 26 Vikalp Times

 

पुलिस (Sawai Madhopur) के अनुसार, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए संदिग्ध MULE ACCOUNT की जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), सवाई माधोपुर में संचालित खाते की जांच में यह खाता रोहित मीना के नाम पर पाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो बैंक डायरी, दो चेक बुक और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

फर्जी संदेश भेजकर लोगों को बनाता था निशाना:

पुलिस (Police) के मुताबिक आरोपी साइबर ठ_गी के लिए आमजन को विभिन्न प्रकार के भ्रामक संदेश और कॉल करता था। इनमें डिजिटल अ_रेस्ट, डमी मैसेज, लोन/मनी हेल्प आदि का झां_सा देकर लोगों को विश्वास में लिया जाता था। इसके बाद जीएसटी चार्ज, विड्रॉल चार्ज आदि के नाम पर ऑनलाइन पैसे जमा करवाकर ठ_गी की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी।

जांच में आरोपी के बैंक खातों से देश के अलग-अलग राज्यों के पीड़ितों से जुड़ी तीन साइबर शिकायतें सामने आई हैं। इनमें क्रमशः 18 हजार 700 रुपये, 23 हजार 242 रुपये और 1 लाख 46 हजार 592 रुपये की राशि का लेन-देन सामने आया है। कुल 1 लाख 88 हजार 534 रुपये की साइबर ठ_गी की राशि से आरोपी के खाते जुड़े पाए गए।

करीब 20 लाख रुपये कमाने का दावा:

पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहित मीना ने पिछले करीब तीन वर्षों में साइबर फ्रॉ_ड के जरिए करीब 20 लाख रुपये कमाने की बात बताई है। पुलिस उसके बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, साइबर लेन-देन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार, साइबर सेल सवाई माधोपुर, सहायक उप निरीक्षक अरविंद, हेड कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल राजकुमार साइबर सेल, कांस्टेबल हरिसिंह,  कांस्टेबल अशोक शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !