Wednesday , 30 September 2026
Breaking News

‘पैसे दो, वरना जेल भेज दूंगा’…10 हजार रि_श्वत लेते फूड सेफ्टी ऑफिसर ट्रैप

उदयपुर/सलूंबर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सलूंबर (Salumbar) में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपए की रि_श्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खाद्य सैंपल (Food Sample) जांच और दुकानों को बिना कार्रवाई संचालित करने के बदले रि_श्वत मांगने तथा रकम नहीं देने पर प्रकरण दर्ज कर जेल भेजने की ध_मकी देने का आरोप है।

 

Udaipur ACB Trap Salumbar food safety officer Rajasthan news 12 Aug 26 Vikalp Times

 

ACB के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार, उदयपुर (Udaipur) एसीबी को 10 अगस्त को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता की ग्राम डगार स्थित पुश्तैनी किराणा दुकान और सलूंबर की गौण कृषि उपज मंडी स्थित कोका-कोला (Coca-Cola) कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) एजेंसी का खाद्य सुरक्षा (Food Safety) अधिकारी ने निरीक्षण किया था।

साल में दो बार रि_श्वत की मांग

आरोप है कि निरीक्षण के दौरान खाद्य सैंपल लेने के नाम पर शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया गया। आरोपी ने जुर्माना लगाने, मामला दर्ज करने और जेल भेजने की ध_मकी देते हुए साल में दो बार 10-10 हजार रुपए देने की मांग की।

9 अगस्त को घनश्याम सिंह सोलंकी टीम के साथ डगार स्थित किराणा दुकान पहुंचा। निरीक्षण के दौरान घी (Ghee) मिल्कफूड (Milkfood) के चार पैकेट सैंपल के तौर पर लिए और नोटिस जारी किया। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों को शांतिपूर्वक संचालित करने के लिए रि_श्वत की मांग दोहराई गई।

सरकारी वाहन में लिए 10 हजार रुपए:

शिकायत के सत्यापन के दौरान रि_श्वत मांगने की पुष्टि हुई। आरोपी ने अपने सरकारी अनुबंधित वाहन में परिवादी से डगार स्थित दुकान के 10 हजार ले लिए और सलूंबर मंडी स्थित एजेंसी के 10 हजार बाद में लेने की बात तय हुई।

इसके बाद ACB की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को उसके कार्यालय परिसर में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए नकद लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ACB के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !