Saturday , 26 September 2026
Breaking News

15 अगस्त से पहले रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर

सवाई माधोपुर: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मद्देनजर सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार देर शाम RPF और GRP की टीम ने संयुक्त रूप से स्टेशन (Sawai Madhopur Railway Station) परिसर में फ्लैग मार्च (Flag March) किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म से लेकर पार्सल घर और स्टेशन के बाहरी क्षेत्रों तक गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Security stepped up at Sawai Madhopur Railway Station RPF GRP Flag March Vikalp Times

 

 

फ्लैग मार्च का नेतृत्व RPF प्रभारी इंस्पेक्टर मानसिंह और GRP थाना प्रभारी हजारीलाल मीणा ने किया। पुलिस टीम ने स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखते हुए यात्रियों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

प्लेटफॉर्म से पार्सल घर तक निगरानी:

सुरक्षा अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, पार्सल घर, बुकिंग काउंटर और स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने गश्त की। यात्रियों और उनके सामान की HHMD (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से जांच की गई। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में लावारिस सामान की भी जांच की गई।

पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की। यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को नजरअंदाज न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

15 अगस्त तक जारी रहेगा चेकिंग अभियान:

RPF और GRP अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस तक रेलवे स्टेशन (Sawai Madhopur Railway Station) और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

पुलिस ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF/GRP को देने की अपील की है। यात्री रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर भी सूचना दे सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

Father Manvendra Ankodia video was made under BJP pressure Khandar Sawai Madhopur Vikalp Times

मानवेंद्र आंकोदिया के वीडियो पर पिता का आरोप, ‘भाजपा के दबाव में बनवाया गया’

सवाई माधोपुर: खंडार नगर पालिका (Khandar Nagar Palika) अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !