Saturday , 26 September 2026
Breaking News

शेरपुर में दिखा देशभक्ति का जुनून, छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर (Government Senior Secondary School, Sherpur, Sawai Madhopur) के तत्वावधान में सोमवार को गांव में भव्य तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ, ग्राम पंचायत कार्मिकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Spirit of patriotism on display in Sherpur, students took out a grand Tricolour rally in Sawai Madhopur Har Ghar Tiranga Vikalp Times

हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने पूरे गांव में देशभक्ति (Patriotism) के नारे लगाए। इससे शेरपुर का माहौल राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता-अखंडता और नागरिकों के कर्तव्यों का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व और सम्मान के बारे में जानकारी देते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-अभियान बनाने का आह्वान किया।

शारीरिक शिक्षक (Physical Education Teacher) नफीस अहमद ने बताया कि यात्रा में विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं, ग्राम पंचायत कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

Father Manvendra Ankodia video was made under BJP pressure Khandar Sawai Madhopur Vikalp Times

मानवेंद्र आंकोदिया के वीडियो पर पिता का आरोप, ‘भाजपा के दबाव में बनवाया गया’

सवाई माधोपुर: खंडार नगर पालिका (Khandar Nagar Palika) अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !