Sunday , 27 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी: Navi UPI के नाम पर 39 हजार उड़ाए, 10 हजार रिफंड

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 10 हजार रुपए वापस (Refund) करवाए हैं। ठ_गों ने नवी यूपीआई (Navi UPI) का कस्टमर केयर (Customer Care) बनकर पीड़ित से संपर्क किया और उसके खाते से 39 हजार 001 रुपए की राशि निकाल ली थी।

 

Navi UPI Customer car money Cyber police sawai madhopur 10 Aug 26 Vikalp Times

 

पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार मो. उस्मान खान निवासी शहर, जिला सवाई माधोपुर ने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने गूगल (Google) पर नवी यूपीआई (UPI) के कस्टमर केयर का नंबर तलाशकर संपर्क किया था। बातचीत के दौरान ठ_गों ने उसे झां_से में लेकर नवी यूपीआई में डेबिट रिक्वेस्ट भेजी और पासवर्ड हासिल कर लिया। इसके बाद खाते से 39 हजार 001 रुपए निकाल लिए गए।

शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस (Cyber Police Sawai Madhopur) ने विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर संदिग्ध खातों में गई रकम को होल्ड करवाया। कार्रवाई के दौरान 10 हजार रुपए की राशि Money Restoration Module Portal के माध्यम से पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) खाते में वापस कराई गई। शेष राशि की रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।

यह कार्रवाई सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह महावर तथा साइबर क्रा_इम थाना के उप पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश अटल के निर्देशन में की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

पुलिस की इस कार्रवाई में साइबर क्रा_इम थाना सवाई माधोपुर के फैयाज खान, सहायक उप निरीक्षक तथा महेश, कांस्टेबल की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गूगल या सोशल मीडिया से मिले कस्टमर केयर नंबर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अनजान नंबर से आए लिंक या यूपीआई रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और साइबर ठ_गी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !