Saturday , 26 September 2026
Breaking News

एक रात, कई वारदातें! फलौदी टोडरा में 6 मकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) क्षेत्र के फलौदी टोडरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में कई मकानों और संस्थानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 6 मकानों के अलावा निजी कार्यालय, निजी स्कूल (Private School) और पोस्ट ऑफिस (Post Office) के ताले तोड़कर नकदी (Cash), आभूषण (Jewellery) और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर एक बाइक (Bike) भी अपने साथ ले गए।

phalodi torda khanda sawai madhopur cash jewellery bike police 10 aug 26 Vikalp Times

स्थानीय निवासी महेश तिलकर के अनुसार, चोरों ने रात के समय गांव के अलग-अलग हिस्सों में कई जगहों के ताले तोड़े। वारदात के दौरान चोरों ने मकानों के साथ-साथ निजी कार्यालय और स्कूल को भी निशाना बनाया। चोरी हुए सामान में लाखों रुपए की नकदी और ज्वेलरी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

सुबह ग्रामीणों को वारदात का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया। एक ही रात में कई स्थानों पर चोरी होने से ग्रामीणों में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों का जल्द पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने और चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है।

एक ही रात में कई स्थानों पर चोरी की वारदात होने से पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस (Police) अब चोरों की पहचान और वारदात के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

Father Manvendra Ankodia video was made under BJP pressure Khandar Sawai Madhopur Vikalp Times

मानवेंद्र आंकोदिया के वीडियो पर पिता का आरोप, ‘भाजपा के दबाव में बनवाया गया’

सवाई माधोपुर: खंडार नगर पालिका (Khandar Nagar Palika) अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !