Saturday , 26 September 2026
Breaking News

कोटा में जल्द दौड़ेंगी 30 ई-बसें, 4 पहुंचीं, 20 रूटों पर मिलेगा सफर

कोटा: Kota शहरवासियों को जल्द ही प्रदूषण-मुक्त (Pollution Free) और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन (Transportation) की सुविधा मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना (Prime Minister e-Bus Service Scheme) के तहत कोटा (Kota CIity) के लिए स्वीकृत 100 ई-बसों (e-Bus) में से 4 बसें सुभाष नगर स्थित नए ई-बस स्टैंड (e-Bus Stand Kota) पर पहुंच चुकी हैं। पहले चरण में इसी महीने 30 ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

 

30 e-buses to soon running in Kota, 4 have arrived, service to cover 20 routes Vikalp Times

 

ई-बसों के संचालन की तैयारी के तहत ड्राइवर्स को अजमेर (Ajmer) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोटा नगर निगम (Nagar Nigam Kota) और कोटा बस सर्विसेज लिमिटेड (Kota Bus Services Limited) की ओर से संचालित होने वाली ये बसें एयर-कंडीशंड और लो-फ्लोर होंगी। ई-बस सेवा शुरू होने के बाद पुरानी डीजल सिटी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

20 रूटों पर चलेंगी ई-बसें:

शहर और KDA सीमा क्षेत्र के प्रमुख इलाकों को जोड़ने के लिए 20 रूट निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों के लिए किराया 10 से 60 रुपए तक रखा गया है।

कुल 100 बसों में 95 बसें 9 मीटर और 5 बसें 12 मीटर श्रेणी की होंगी। एक बार फुल चार्ज होने पर बसें करीब 180 से 200 किलोमीटर तक चल सकेंगी।

सुभाष नगर निजी बस स्टैंड के पास RUDSICO की ओर से ई-बस स्टैंड और चार्जिंग स्टेशन (e-Bus Charging Station) तैयार किए गए हैं। बसों के रखरखाव और ड्राइवर की व्यवस्था संबंधित सप्लायर कंपनी करेगी, जबकि कंडक्टर और प्रशासनिक स्टाफ नगर निगम व कोटा बस सर्विसेज लिमिटेड की ओर से लगाया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Trading loan Family Ajmer Police Rajasthan News

एक फोन कॉल… “अलविदा, अब बात नहीं होगी”, फिर परिवार के 3 लोगों की मौ_त

अजमेर: Ajmer के गढ़ी मालियान इलाके में शनिवार देर रात एक फर्नीचर व्यवसायी (Furniture businessperson) …

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !