Saturday , 26 September 2026
Breaking News

बसों पर कार्रवाई से भड़के ऑपरेटर, प्रदेशभर में बुकिंग बंद कर हड़ताल का ऐलान

कोटा: बसों (Bus)पर जारी चेकिंग और सीज की कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों (Privare Bus Operators) ने प्रदेशभर (Rajasthan) में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते कोटा (Kota) समेत राजस्थान में निजी बसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है।

Private bus blockade in Kota Online and offline ticket bookings suspended Vikalp Times

जयपुर (Jaipur) में बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन (Bus Operators Association) और ऑल इंडिया टूरिस्ट बस एसोसिएशन (All India Tourist Bus Association) की संयुक्त बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया। ऑपरेटरों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों की पालना के नाम पर बसों के चालान काटने और उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।

राजस्थान बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन (Rajasthan Bus Operators Association) के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से बस संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेशभर के ट्रैवल और स्लीपर बस (Sleeper Bus) संचालक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

एसोसिएशन ने प्रशासन से चेकिंग अभियान की समीक्षा करने और नियमों की पालना के साथ व्यावहारिक तरीके से कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सरकार और प्रशासन से जल्द वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है, ताकि बस ऑपरेटरों के साथ यात्रियों को भी परेशानी न हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Trading loan Family Ajmer Police Rajasthan News

एक फोन कॉल… “अलविदा, अब बात नहीं होगी”, फिर परिवार के 3 लोगों की मौ_त

अजमेर: Ajmer के गढ़ी मालियान इलाके में शनिवार देर रात एक फर्नीचर व्यवसायी (Furniture businessperson) …

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !