Saturday , 26 September 2026
Breaking News

दौसा में दर्दनाक हादसा: 20 फीट पानी में डूबे दो चचेरे भाई, 4 घंटे चला रेस्क्यू

दौसा: Dausa जिले कोलवा थाना क्षेत्र की जाकीवाल ढाणी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर जाने की कहकर घर से निकले दो चचेरे भाई करीब 20 फीट गहरे पानी से भरे फॉर्म पॉन्ड में डूब गए। एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के श_व बाहर निकाले।

farm pond two cousins kolwa dausa 10 aug 26 Vikalp Times

पुलिस (Dausa Police) के अनुसार जाकीवाल ढाणी निवासी 32 वर्षीय योगेंद्र कुमार मीणा और 19 वर्षीय विनय कुमार मीणा (19) रविवार सुबह करीब 9 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

रात करीब 9 बजे घर से लगभग 400 मीटर दूर फॉर्म पॉन्ड के पास दोनों के कपड़े और मोबाइल (Mobile) मिले। पानी में तलाश करने पर दोनों के श_व दिखाई दिए। सूचना पर पुलिस (Police) मौके पर पहुंची, लेकिन श_वों को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली।

इसके बाद दौसा से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद रात 3 बजे दोनों श_वों को बाहर निकाला।

थानाधिकारी मनोहर लाल के अनुसार, फॉर्म पॉन्ड करीब 30 से 35 फीट गहरा है, जिसमें लगभग 20 फीट पानी भरा हुआ था। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक तैरना नहीं जानते थे।

योगेंद्र जयपुर (Jaipur) में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, जबकि विनय सेकंड ईयर का छात्र था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

Face becomes a source of income! Renting out one's face for AI is fetching lakhs Vikalp Times

चेहरा बना कमाई का जरिया! AI के लिए फेस किराये पर देकर मिल रहे लाखों

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कमाई के नए तरीके …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !