Saturday , 6 June 2026
Breaking News

अचानक कुएं में गिरी महिला | डूबने से हुई दर्दनाक मौत

बौंली थाना क्षेत्र के ग्राम बहनोली में बुधवार को कुएं में गिरने से एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Painful death married woman due drowning bonli sawai madhopur

यह है पूरा मामला:-

घटना को लेकर मृतका विमला प्रजापत के पीहर पक्ष को भी सूचना दी गई। एएसआइ अजीत सिंह के मुताबिक पीहर पक्ष द्वारा रिपोर्ट दी गयी है कि मृतका खेत पर कृषि कार्य के दौरान कुएं पर गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और कुएं में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।

शव परिजनों के किया सुपुर्द:-

पंचनामा तैयार करने के बाद डाॅ. अनिल जैमिनी व डाॅ. हरकेश गुर्जर की मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !