Sunday , 7 June 2026
Breaking News

2 वाहन चोर व 3 चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

शहर सवाई माधोपुर में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर रखते हुये सुधीर चौधरी आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार धर्मेन्द्र कुमार यादव आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, दिनेश मीना आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर स.मा. के सुपरविजन में राजकुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना मानटाउन के द्वारा मदनलाल हैड कानि., विष्णु प्रताप कानि., बलराम कानि. को वाहन चोरों की तलाश हेतु रवाना किया गया। तलाशी के दौरान आज कच्ची बस्ती के पास पहुंचे तो दो मोटरसाईकिलों पर दो व्यक्ति आ रहे थे। जिनको रुकवाया तो एक मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स नम्बर आरजे 14 जेवी 0038 व एक मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस नम्बर आरजे 25 एसटी 2421 के कागजात मांगे तो दोनो हडबडा गये और कोई कागजात नहीं होना बताया।

Police Arrested vehicle thieves stolen motorcycles Sawai Madhopur

जिस पर मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स नम्बर आरजे 14 जेवी 0038 थाना हाजा के मुकदमा नम्बर 61/2020 धारा 379 आईपीसी का माल मशरुका होना पाया जाने पर शक्स का नाम पता पूछा तो अपना नाम राजेन्द्र उर्फ भून्दरिया पुत्र सन्तोष निवासी नारोली डांग थाना सपोटरा जिला करौली का होना बताया एवं दूसरे शक्स से नाम पता पूछा तो अपना नाम धर्मसिंह उर्फ रिंकू पुत्र लटूर निवासी भेडोली थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर का होना बताया। जिस पर उक्त दोनों मोटर साईकिलों व उक्त दोनों शक्सान को हमराह लेकर थाने पर आये। मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स नम्बर आरजे 14 जेवी 0038 को प्रकरण संख्या 61/2020 में जरिये फर्द जप्ती जप्त किया गया एवं मुलजिमान को जरिये फर्द गिरफ़्तारी गिरफ्तार किया गया। मुलजिमान से कडाई से पूछताछ की गई तो मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस नम्बर आरजे 25 एसटी 2421 को सूरवाल पैट्रोल पम्प से चोरी करना बताया एवं एक मोटर साईकिल होण्डा सीडी 110 नम्बरी आरजे 25 एसएस 0842 बौंली ईलाका से चोरी कर बजरिया में एसबीआई बैंक के पास खडी होना बताया। जिस पर उक्त दोनों मोटर साईकिलों को 102 सीआरपीसी में जप्त किया गया। मुलजिमान द्वारा उक्त सभी मोटरसाईकिलों को साथ-साथ चोरी करना बताया।

तरीका वारदात:-

उक्त वाहन चोरों से गहन पूछताछ की गई। गिरफ्तार चोरों द्वारा सवाई माधोपुर में मोटर साईकिल पर साथ आकर रेल्वे स्टेशन, रेल्वे कालोनी व भीड भाड वाले स्थानों से मोटर साईकिल चोरी करना कबूल किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !