मेडिकल एवं जिला रसद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सवाई माधोपुर में मास्क एवं सेनेटाईजर की आपूर्ति वितरण एवं दर की जांच की गई। इस दौरान जिला रसद अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल ने डिकोई कार्यवाही की। जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर पर थ्रीलेयर मास्क 20 रूपये का दिया गया, जबकि सरकार के निर्देशानुसार अधिकतम दर 10 रूपये निर्धारित की गई है। इस पर जिला रसद अधिकारी ने सुरभि मेडिकल स्टोर बजरिया को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर मास्क विक्रय नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। वहीं इस फर्म पर विधिक माप विज्ञान अधिकारी द्वारा 2 हजार 500 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया।

इसी प्रकार संयुक्त टीम द्वारा लक्ष्मी मेडिकल एजेन्सी, दवा बाजार, लक्ष्मी सर्जिकल ड्रग स्टोर, माधव एन्टरप्राईजेज की जांच की गई। यहा पर माधव एन्टरप्राईजेज पर सेनेटाईजर उपलब्ध होना पाया गया। इस दौरान सभी दुकानदारों को तय कीमत से अधिक दर पर बिक्री नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया। अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया