Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले में अब तक 969 को किया होम क्वारेंटाइन

कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। चिकित्सा विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा घर घर सर्वे करने के साथ बचाव एवं रखी जाने वाली सावधानियों के लिए लोगों को जागरूक किया गया जा रहा है। इसी प्रकार नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर एवं सवाई माधोपुर में लगातार एड्रेसिंग सिस्टम के माध्यम से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए सचेत किया जा रहा है। इसी प्रकार गांवों में पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, शिक्षक एवं अन्य माध्यम से लोगों को जागरूक कर घर की दहलीज को ही लक्ष्मण रेखा मानकर घरों में रहने के लिए पाबंद किया जा रहा है।

969 home quarantine corona virus update
सीएमएचओ कार्यालय के दूरभाष नंबर 07462-235011 सहित ब्लॉक स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कोरोना संदिग्ध अथवा किसी में इसके लक्षण मिलने पर तुरंत सूचना दी जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 364 टीमों द्वारा लगातार घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। अब तक जिले में 969 लोगों की स्क्रीनिंग कर होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है तथा उनकी माॅनिटरिंग की जा रही है। इसी प्रकार 2 जनों को सामान्य चिकित्सालय में क्वारेंटाइन किया हुआ है। जिले में अब तक 6 संदिग्धों के सेंपल लिए गए है, जिनमें से चार की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। दो की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 80 हजार 883 घरों तक पहुंचकर 3 लाख 6 हजार 196 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। जिले में आपात स्थिति के लिए 7200 क्वारंटाइन(आइसोलेशन) बेड तैयार किए गए है। जिला अस्पताल में 12 आइसोलेशन एवं 100 बेड डेडिकेटेड क्वारेंटाइन के लिए तैयार रखे गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !