Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

फसल कटाई के संबंध में जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश

वर्तमान में विभिन्न फसलों की हो रही कटाई को ध्यान में रखते हुए फसल कटाई कार्य में कोविड-19 के खतरे को दूर करने के लिए प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्याानिकी नरेश पाल गंगवार ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने किसानों के लिए जारी की गई एडवाइजरी एवं दिशा निर्देशों की पालना करने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा फसल कटाई यथा संभव मशीन चलित उपकरणों से की जाये। हस्तचलित कटाई उपकरण काम में लेने पर उपकरणों को दिन में कम से कम तीन बार साबुन के पानी से कीटाणु रहित करें।

Necessary guidelines issued regarding harvesting corona virus update
फसल कटाई में सोशियल डिस्टेंसिंग की सख्ती से पालना की जाये। खेत में फसल काटने, खाना खाते समय एक व्यक्ति से दूसरे के मध्य कम से कम 5 मीटर की दूरी रखी जायें। खाने के बर्तन अलग-अलग रखे तथा प्रयोग पश्चात साबुन के पानी से अच्छी तरह साफ करें। एक व्यक्ति द्वारा काम में लिये जाने वाले उपकरणों को दूसरा व्यक्ति कदापि काम में नहीं ले। कटाई के दौरान बीच-बीच में अपने हाथों को साबुन के पानी से अच्छी तरह साफ करते रहे। कटाई कार्य अवधि में पहले दिन पहने कपड़े दूसरे दिन काम में न लें। काम में लिये कपड़े को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाने के पश्चात ही पुनः काम में लेवे। फसल कटाई के दौरान सभी व्यक्ति अपनी अलग-अलग पानी की बोतल रखे। कटाई करने वाले सभी व्यक्ति मास्क का प्रयोग करें।
अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार, सरदर्द, बदनदर्द आदि के लक्षण है तो उसे फसल कटाई कार्य में अलग रखे तथा तत्काल अपने निकटतम स्वास्थ्य कर्मी को सूचित करें या चिकित्सालय में दिखाएं। खेत में पर्याप्त मात्रा में पानी व साबुन की उपलब्धता रखे। थे्रसिंग कार्य के दौरान भी उपरोक्त अनुसार सोशियल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग, खाने व पीने के बर्तनों का प्रयोग आदि सभी सावधानियों का पूर्ण गम्भीरता से पालन करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !