कोरोना महामारी के चलते राजस्थान की सीमाएं सील कर दी गई हैं। राजस्थान के प्रवासी जो अन्य राज्यों में काम करते हैं, उनसे अनुरोध है कि फ़िलहाल राजस्थान आने का प्रयास नहीं करें। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी यह निर्णय लिया है कि जो व्यक्ति जहाँ है, वहीं रहे। उन राज्यों में प्रवासी राजस्थानी लोगों को कोई कठिनाई है तो राजस्थान सरकार संबंधित राज्य सरकार से समन्वय कर निराकरण करवाएगी। इसी प्रकार अन्य राज्यों के जो लोग राजस्थान में काम कर रहे हैं, वह भी जहाँ हैं वहीं रहें। राजस्थान सरकार उनका पूरा ख्याल रखेगी।

आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस संबंध में पूर्व में जारी किए गए निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया