62 वीं जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न
हार और जीत से खिलाड़ी को आगे बढने की प्रेरणा लेनी चाहिए। हार से दुखी नहीं हों और जीत से दंभ नहीं आना चाहिए। ये बात 62वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रा.उ.मा.वि. सवाई माधोपुर शहर 72 सीढी में प्रधानाचार्य नीरज कुमार भास्कर ने खिलाड़ियों से कही।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संयोजक प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करते हुए आगे बढने का संदेश दिया।
इस मौके पर पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य रामजीलाल बैरवा एवं ईश्वर खंगार ने भी अपने विचार रखे तथा खिलाड़ियों को अपने जिले का नाम देश भर में रोशन करने की प्रेरणा दी।
समापन के अवसर पर पुष्पेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन का प्रतिवेदन पढकर सुनाया। वहीं शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के अनुभव बताए।
समापन अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम फतेह पब्लिक स्कूल सवाई माधोपुर एवं उप विजेता टीम रा.उ.मा.वि. रावल के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तर पर खेलने जाने वाली टीम का चयन भी किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक एवं अन्य स्टाफ के लोग उपस्थित थे। समापन अवसर पर संयोजक प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता आयेाजन में सहयोग करने वाले शारीरिक शिक्षक कैलाश सैन, विजयराम मीना, दिनेश शर्मा आदि का आभार व्यक्त किया।
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया