जिला मुख्यालय पर खैरदा स्थित बंमोरी में आरएचएसडीपी के तहत बने आवासों में रहने वाले खाना बदोश परिवार की महिलाओं ने आज कोटा – लालसोट मेगा हाइवे पर कांच की बोलते व अन्य सामान डालकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।

बागरिया समाज की महिलाओं ने बताया कि पोलीथीन व कचरा बीनकर अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन लाॅकडाउन के चलते उनका घूमना फिरना बंद हो गया है। ऐसे में रोटी का संकट खडा हो गया हैं। सरकारी स्तर पर भी उन्हें खाने के पैकेट या रसद सामग्री नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से रसद सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया