जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के नव नियुक्त कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया का मीडिया से परिचय करवाया। इस दौरान डाॅ. सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मीडिया एवं जिले की जनता ने उनका सहयोग किया है, उससे बढ़कर नए कलेक्टर पहाड़िया का सहयोग करें।

इस मौके पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि वे जिले के अधिकारियों, मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के स्नेह एवं सहयोग के सदैव आभारी रहेंगे। इस अवसर पर मीडिया की ओर से राजेश शर्मा ने कलेक्टर के कार्यकाल की सराहना करते हुए नव नियुक्त कलेक्टर को भी शुभकामना दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया