स्थानीय विधायक इंदिरा मीणा द्वारा पहल करते हुए बामनवास विधानसभा क्षेत्र के बामनवास में बौंली उपखंड के लिए कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति जारी करने के लिए अभिशंषा पत्र जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम झाडोली ने बताया कि स्थानीय विधायक इंदिरा मीणा द्वारा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अभिशंषा पत्र जारी करते हुए विधायक कोष से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति जारी करने के लिए लिखा है। उन्होने बताया कि इसमें से बौंली में 60 लाख रुपए की एवं बामनवास क्षेत्र में 60 लाख रुपए की राशि कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉकडाउन होने से प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री क्रय कर उनको वितरण किया जायेगा। विधायक कोष से इस राशि के खर्च के लिए कार्यकारी एजेंसी पंचायत समिति को निर्धारित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया