Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जन्मदिन तो बहुत आयेंगे | गुल्लक में रखे पैसे कोरोना से लड़ने के लिये देकर निभाया कर्तव्य

संकट का समय दुःख या खुशी प्रकट करने का नहीं, कर्तव्य निभाने का होता है। मैंने अपने गुल्लक में रखे पैसे कोरोना से लड़ने के लिये देकर अपना कर्तव्य ही निभाया है।
सवाई माधोपुर निवासी बालक महेश मीणा का आज 11वॉं जन्म दिन था। लॉकडाउन के चलते उसके माता पिता की प्रेरणा से महेश ने कहा कि जन्मदिन मनाने का मौका तो हर साल मिलेगा लेकिन संकट की इस घडी में जन्मदिन मनाने में खर्च होने वाले धन को कोरोना पीड़ितों की सेवा व इसकी रोकथाम के उपायों में काम लिया जाये तो उसे जन्मदिन की पार्टी से ज्यादा खुशी होगी।
महेश और उसके बड़े भाई ने गुल्लक से 1739 रूपये निकाले, पिता कमलेश मीणा ने इसमें 3361 रूपये मिलाये। आज महेश ने जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया को यह सहायता राशि 51 सौ रूपये कोरोना रिलीफ फंड के लिये सौंपी। जिला कलेक्टर ने महेश की प्रशंषा की तथा आमजन से अपील की है कि 11 साल के इस संवेदनशील बच्चे की भावनाओं का सम्मान करते हुये कोरोना से एकजुट होकर लडे तथा लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करें। उन्होंने महेश को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह तो सुना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, आज महेश ने साबित कर दिया कि बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान भी होते हैं।

Birthday celebration child social welfare Duty paid giving money fight corona virus
इस अवसर पर महेश ने जिले के सभी बच्चों से अपील की है कि वे इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिये पुलिस, चिकित्साकर्मियों का पूर्ण सहयोग करने के लिये अपने अभिभावकों को समझायें तथा जिद करके भी लॉकडाउन का पूर्ण पालन करवायें।
जिला क्रिकेट संघ ने भी आज सीएम कोविड रिलीफ फंड में 1 लाख रूपये का योगदान दिया। संघ के सचिव डॉ. सुमित गर्ग और कोषाध्यक्ष गणेश गोयल ने जिला कलेक्टर को इस राशि का चैक कलेक्ट्रेट स्थित उनके चैम्बर में सौंपा। जिला कलेक्टर ने उनको इस नेक कार्य के लिये धन्यवाद दिया तथा भामाशाहों, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों से अपील की कि वे आगे आयें तथा किसी भी रूप में मानवता की मदद करें।
उल्लेखनीय है कि कोरोना रिलीफ फंड सवाई माधोपुर के नाम से स्टेट बैंक आफ इंडिया कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में बैंक खाता खोला गया है। कलेक्टर पहाडिया ने लोगों से आग्रह किया कि संकट की इस घडी में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का सहयोग कर सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !