नव विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पथिक लोक सेवा समिति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए बताया गया कि सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित बड़ा गांव कहार तहसील बौंली में मंगलवार को आशा पत्नी राधेश्याम नाम की विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत गई, जिसे ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या बता रहे हैं। लेकिन पीहर पक्ष के लोग हत्या बता रहे है।
पथिक लोक सेवा समिति के सचिव मुकेश मीना ने बताया कि आशा की शादी मात्र 3 माह पहले हुई थी। आशा हायर सैकण्डरी पास होनहार लडकी थी। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद से आमजन में भारी आक्रोश एवं व्यथा है। समिति ने मांग करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ अभियान चला रही है। जबकि दूसरी ओर पढ़ी लिखी विवाहिता हत्या की शिकार हो जाती है। यह बेहद निन्दनीय कृत्य है। उन्होंने बताया कि समिति पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में पूरी संवेदना रखती है। और जिला कलेक्टर से मृतका आशा की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया