इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में दौसा सांसद जसकौर मीणा को ज्ञापन देकर राज्य सरकार द्वारा पूर्व में घोषित कोरोना से जुड़े कार्मिकों के लिए लागू की गयी 50 लाख की बीमा कवर योजना में प्रदेश के पत्रकारों को भी जोड़ने तथा देश में लागू लाॅकडाउन के चलते पत्रकारों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुऐ भारत सरकार से भी प्रदेश के पत्रकारों के लिए विशेष पैकेज दिलवाने की मांग की गयी है।

सांसद जसकौर ने संगठन की मांग को जायजा ठहराते हुऐ भरोसा दिलाया कि वे शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पत्रकारों की मांग पूर्ण करवाने का हर सम्भव प्रयास करूंगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष राजमल जैन, सचिव जियाउल इस्लाम, कोषाध्यक्ष हरकचन्द जैन, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र जैन मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया