Monday , 8 June 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने आंधी-तूफान से हुए हादसों में घायलों के पूछे समाचार

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सोमवार की रात को चौथ का बरवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर पहुंचकर आंधी, तूफान के कारण घरों की दीवार गिरने, ट्राली पलटने, पेड़ गिरने से हुए हादसों में घायल हुए लोगों के संबंध में जानकारी ली तथा उनके उपचार के संबंध में चिकित्सकों को निर्देश दिए।
जिले के चौथ का बरवाड़ा एवं खंडार उपखंड में आंधी, तूफान एवं ओलावृष्टि से कई मकान ढह गए, दीवारें गिर गई। एक स्थान पर ट्राली पलट गई। प्राकृृतिक आपदा के कारण कई हादसों में चौथ का बरवाड़ा एवं खंडार क्षेत्र में तीन की मृत्यु हो गई तथा चालीस से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Collector SP inquired injuries storm
कलेक्टर पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की रात को ही चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा घायलों के समुचित उपचार के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा दामोदर सिंह से उपखंड क्षेत्र में हुए हादसों, जान-माल एवं पशुधन की हानि के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर देने के निर्देश दिए। सोमवार को बरवाड़ा क्षेत्र में दो जनों एवं खंडार उपखंड में एक जने की आंधी तूफान के कारण हुए हादसों में मृत्यु हो गई। चौथ का बरवाड़ा से पांच जनों को एवं खंडार से चार जनों को अधिक चोट होने एवं गंभीर होने के कारण सामान्य चिकित्सालय में रैफर किया गया था। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चौथ का बरवाड़ा के बाद सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर पहुंचकर हादसों में घायल हुए तथा रैफर किए गए लोगों से मुलाकात की। यहां उनके साथ पूरी संवेदना दिखाते हुए कलेक्टर ने पीएमओ एवं चिकित्सकों से घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी करवाई। घायलों को सांत्वना देते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
कलेक्टर पहाडिया ने उपखंड अधिकारियों को ओलावृष्टि एवं आंधी-तूफान से हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में पीड़ितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जान-माल एवं पशुधन की हानि के संबंध में उपखंड अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त कर सरकार को भिजवाई है। साथ ही उपखंड अधिकारियों को नुकसान की गिरदावरी करवाने के निर्देश भी दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !